कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट

Jot Singh Bisht joined AAP after leaving Congress
जोत सिंह बिष्ट को आप की सदस्यता दिलाते मनीष सिसौदिया।

Jot Singh Bisht joined AAP after leaving Congress

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता

देहरादून। Jot Singh Bisht joined AAP after leaving Congress आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद से सक्रिय होकर काम करना शुरू कर दिया और अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम भी शुरू कर दिया।

इसी कड़ी में आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र को आप में शामिल कर लिया। उन्होंने आज, कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त होकर आप पार्टी का दिल्ली में दामन थाम लिया है।

उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ रहा है और केजरीवाल जी की नीतियों को लोग समझने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट द्वारा आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर आप पार्टी मजबूत होगी वहीं उनके सालों के तर्जुबे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी।

आप पार्टी का दामन थामकर प्रदेश के लिए अपनी सोच उजागर की है : Jot Singh Bisht

उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है जिसपर सवार होना डूबने के समान है और जोत सिंह बिष्ट एक सुलझे नेता हैं जिनका प्रदेश के प्रति एक गहरा विजन है और उन्होंने आप पार्टी का दामन थामकर प्रदेश के लिए अपनी सोच उजागर की है।

उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी काम करने वाली पार्टी है और ऐसे लोग जो काम का विजन रखते हैं उन सभी का आप पार्टी में स्वागत है। कांग्रेस में सच्चे कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है जिसका कारण जोत सिंह जी का पार्टी को अलविदा कहना है।

उन्होंने कहा कि कल देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और जोत सिंह बिष्ट पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत होगा और इसके बाद वो मीडिया से रुबरु होंगे। उन्होंने जोत सिंह जी को पार्टी में शामिल होने पर बहुत शुभकामनाएं दी हैं।

जरा इसे भी पढ़े

अलकनंदा और भागीरथी की आड़ में धूल झोंक रहे दोनों मुख्यमंत्री : करण महारा
चारधाम यात्रा का हुआ औपचारिक शुभारंभ
अपने षड्यंत्रकारियों के खिलाफ गोल्ज्यू दरबार में अर्जी लगाएं हरदा : चौहान