पत्नी ने की पति की हत्या

wife killed husband

wife killed husband

रुद्रपुर। wife killed husband गृह क्लेश के चलते तीन साल मायके में रही पत्नी ससुराल लौटी तो उसके हाथों अपना ही सुहाग उजड़ गया। ससुराल लौटने के नौवें दिन हुए विवाद में उसने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार में ले लिया है।

बृहस्पतिवार को रम्पुरा में बाइक मैकेनिक किशन कोली उर्फ टेनी (28) की घर पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके परिजनों के बयानों पर पुलिस ने उसकी पत्नी कमलेश से पूछताछ शुरू की थी। पूछताछ में कमलेश ने अपना जुर्म कबूल किया है।

कमलेश ने पुलिस को बताया कि किशन रोज शराब पीकर आता था और यह उसे अच्छा नहीं लगता था। घटना वाली रात भी किशन शराब पीकर आया था। इसे लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। किशन के भाई भजनलाल की तहरीर पर पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

किशन की मौत के बाद उसकी वृद्ध मां रामवती और भाई व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशन की मां रामवती ने बताया कि किशन की शादी वर्ष मार्च 2018 में कुईयांखेड़ा निवासी कमलेश से हुई थी। शादी के एक महीने बाद कमलेश ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी थी। वर्ष 2019 से मामला कोर्ट में चल रहा था।

दबाव में आकर कमलेश को घर पर एंट्री दे दी थी

मायके में रहने के बजाय कमलेश अपनी बुआ के घर में रह रही थी। समझौते के बाद आठ दिसंबर को कमलेश तीन साल बाद ससुराल आई थी। रामवती ने कमलेश को घर में घुसने की अनुमति नहीं दी थी।

रामवती ने अपने परिवारजनों से कहा था कि हमें अब कमलेश नहीं चाहिए लेकिन घर वालों के दबाव में आकर कमलेश को घर पर एंट्री दे दी थी। किशन रुद्रपुर में गाबा चौक में बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। बृहस्पतिवार रात को किशन दुकान बंद कर आया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार किशन शराब पीकर घर आया था। इसे लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इस दौरान किशन ने जबर्दस्ती करने की कोशिश की थी। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कमलेश ने बेल्ट से किशन का गला घोंट दिया। नशे में होने की वजह से किशन ज्यादा प्रतिरोध नहीं कर पाया था।  

जरा इसे भी पढ़े

मासूम की स्कूल में पिटाई से मौत
ऑपरेशन मुक्ति अभियान में आम जनता भी बन रही सहायक
पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को लौटाये 99 हज़ार