भगवा पहनकर सनातन का अपमान स्वीकार नहीं : रामदेव

Insult to Sanatan while wearing saffron attire is unacceptable

हरिद्वार। Insult to Sanatan while wearing saffron attire is unacceptable बाबा रामदेव ने संसद में सांसद पप्पू यादव के प्रोटेस्ट पर भी स्वामी रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म और पंथ का प्रतीक पहनकर अपमान नहीं करना चाहिए। भगवा पहनकर हमारे सनातन का अपमान करना आपत्तिजनक है। यह धार्मिक, सामाजिक, लोकतांत्रिक और संवैधानिक रूप पाप व अपराध है। राजनीतिक मुद्दा उठाने के लिए किसी भी धर्म को टारगेट न करके अपनी बात रखनी चाहिए।

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन इस बार भी जड़ी बूटी दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ में हवन यज्ञ किया गया. योगगुरु स्वामी रामदेव समेत हजारों लोगों ने आचार्य बालकृष्ण को शुभकामनाएं दी। योगगुरु स्वामी रामदेव ने सभी चिकित्सा पद्धतियों में आयुर्वेद का सबसे बेहतर बताया।

मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी रामदेव ने कांवड़ियों से शांतिपूर्ण तरीके नियमों का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा पूरी करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा पहनकर किए गए प्रोटेस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। योगगुरु स्वामी रामदेव ने कांवड़ मेले में आने वाले शिवभक्तों से आग्रह किया कि जब हर हिंदू में शिवत्व, रामत्व, कृष्णत्व और देवत्व होगा, तभी भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा।

जातीय, मजहबी और राजनीतिक उन्माद से देश में हिंदुत्व की प्रतिष्ठा नहीं होगी। मां गंगा भगवान शिव का ही स्वरूप है, इसलिए सभी कांवड़िए आस्था के साथ स्नान करें और गंगाजल को भगवान शिव पर अर्पित करें। भांग, धतूरा, सुल्फा गांजा और बीड़ी सिगरेट जैसा किसी भी प्रकार नशा न करें। उन्होंने बताया कि भगवान शिव किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते हैं, बल्कि नशा करने वाले लोग, गांजा, धतूरा और भांग को भगवान शिव पर अर्पण किया करते थे।

इस तत्व को समझने की आवश्यकता है। इसलिए कांवड़िए किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, हिंसा और नशा न करें। यह सब शिव आराधना और शिव भक्ति के खिलाफ है. इसलिए वो सभी शिवभक्तों से आराधना करते हैं कि सभी शिव भक्त सच्चे शिवत्व को धारण करें।

रामदेव ने कहा कि आपको मुद्दा उठाने का अधिकार है, लेकिन भारत का संविधान भगवा और सनातन का अपमान करने का अधिकार नहीं देता है। जितना एससी एसटी का अपमान करना अपराध है, उतना ही सनातन का अपमान करना ही अपराध है। उन्होंने कहा कि किसी संत, ब्राह्मण और पुजारी का अपमान करना असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक अपराध है।

कांग्रेस ने बाबा रामदेव का फूंका पुतला
बाबा रामदेव अब बनायेंगे राष्ट्रवाद की फौज
बाबा रामदेव अब शुरू करेंगे एक अनोखी मुहिम