कैंपेन कितना भी चला लो, मैं नहीं ‘झुकेगा’ : हरदा

I will not ‘bow down’

देहरादून। I will not ‘bow down’ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे कथित प्रचार अभियान को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए उनके खिलाफ तरह-तरह की पोस्ट और सामग्री प्रसारित की जा रही है। रावत ने कहा कि अभियान कितना भी चला लिया जाए, वह दबाव में झुकने वाले नहीं हैं।

हरीश रावत ने कहा कि इन दिनों भाजपा से जुड़े लोग उनके खिलाफ ‘एआई’ का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का आना भाजपा के लिए एक ‘सौगात’ बन गया है और इस सौगात का इस्तेमाल उनके खिलाफ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट और कथित ‘पेज’ के जरिए उन्हें लेकर ऐसी सामग्री सामने लाई जाती है, जिसका उद्देश्य उनकी छवि को प्रभावित करना है। रावत ने कुछ पेजों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इन माध्यमों से उनके खिलाफ लगातार प्रचार किया जा रहा है।

रावत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि एक ओर भाजपा से जुड़े कुछ अखबारी मित्र और उनके कुछ शुभचिंतक यह कह रहे हैं कि हरीश रावत की राजनीति खत्म हो गई है, वहीं दूसरी ओर भाजपा अब भी उनके पीछे पड़ी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वह राजनीतिक रूप से इतने अप्रासंगिक हो गए हैं तो फिर उनके खिलाफ इस तरह का अभियान चलाने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून लौटने के बाद वह इस पूरे मामले को लेकर कड़ा कदम उठा सकते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ी तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा या थाने में धरना भी दिया जा सकता है। रावत ने कहा कि अब वह खुलकर यह सवाल उठाएंगे कि आखिर किन लोगों की मदद से उनके खिलाफ यह कथित अभियान चलाया जा रहा है और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।

2002 में भगत दा मुख्यमंत्री होते तो स्थितियां कुछ और होती : हरदा
कांग्रेसः कुनबे के साथ बढ़ी नाराजगी
भाजपा प्रदेश मुख्यालय के बाहर गरजे पूर्व सीएम हरदा