हरीश रावत के बयान से कांग्रेस में खलबली

Harish Rawat statement causes a stir within Congress

देहरादून। Harish Rawat statement causes a stir within Congress आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आत्ममंथन कर रही कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक बयान ने पार्टी के भीतर खलबली मचा कर रख दी है। इस पर पार्टी के ही तमाम नेता अपनी अपनी राय देते दिख रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले हरीश रावत के तीखे बोल पर कांग्रेस नेताओं की भी अपनी-अपनी राय है। राज्य में राजनीतिक दल इस समय आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं।

इस बीच हरीश रावत के कार्यक्रम और उनकी पोस्ट भी चर्चाओं में है। खास तौर पर उत्तराखंड कांग्रेस इस समय हरीश रावत को लेकर कुछ बैकफुट पर दिख रही है। दरअसल हरीश रावत ने कुछ घंटे पहले ही एक ऐसी पोस्ट की है, जिसे सीधे तौर पर हाई कमान को चेतावनी देने के रूप में देखा जा रहा है। हरीश रावत के सोशल मीडिया पर दिए गए संदेश को कई रूप में देखा जा रहा है और पार्टी के भीतर भी इसके चलते खलबली की स्थिति बनी हुई है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है, कि आखिरकार हरीश रावत का कांग्रेस पार्टी के भीतर ही क्या भविष्य होने वाला है।

इस मामले पर वैसे तो पार्टी के नेता बात करने से बचते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन पार्टी में अंदरूनी चर्चा का विषय इस समय हरीश रावत ही बने हुए हैं। तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से जब पार्टी के भीतर बड़े नेताओं के बीच चल रही इस गहमागहमी पर बात की गई, तो उन्होंने इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया दी। पार्टी के नेताओं ने कहा कि हरीश रावत पार्टी के भीतर एक दिग्गज नेता के रूप में विद्यमान हैं। पार्टी को भी उनकी बातों के हिसाब से स्पष्ट स्थिति रखते हुए निर्णय लेना चाहिए। कई पार्टी कार्यकर्ता और नेता हरीश रावत के पक्ष में दिखाई दिए, तो कुछ ने साफ किया कि इस समय चुनाव के दौरान कांग्रेस हाईकमान को मजबूती के साथ निर्णय लेना चाहिए, इसमें कोई दबाव नहीं दिखना चाहिए।

यात्रा विवाद के बीच कुमारी सैलजा से मिले हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश
भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर : हरीश रावत