हेमकुंड साहिब मार्ग से 25 अप्रैल से शुरू होगा बर्फ हटाने का काम

Hemkund Sahib Road
Hemkund Sahib Road

देहरादून। Hemkund Sahib Road सिखों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना के पचास जवान गोविंदघाट पहुंच गए। जवान 25 अप्रैल से बर्फ हटाने का काम शुरू करेंगे। हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून को खुलेंगे।

गोविंद घाट गुरुद्वारे के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब के मार्ग पर घांघरिया से हेमकुंड तक छह किलोमीटर क्षेत्र में छह से सात फीट बर्फ तक जमा है। इसे हटाने को 418 इंडीपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर के 50 जवान गोविंद घाट पहुंच गए हैं।

इस दल का नेतृत्व सूबेदार मेजर सुखदर्शन सिंह कर रहे हैं। 25 अप्रैल से बर्फ हटाने और रास्ता खोलने का काम शुरू हो जायेगा। सूबेदार मेजर सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में अभी नौ फीट से 10 फीट बर्फ जमा है। इस बार ज्यादा बर्फ गिरने से रास्ते को नुकसान ज्यादा हुआ है। बर्फ से हेमकुंड यात्रा मार्ग पर घांघरिया में भी कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है।

जरा इसे भी पढ़ें