Home Uttarakhand Dehradun साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने मनाया “नशे से आजादी पखवाड़ा”

साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने मनाया “नशे से आजादी पखवाड़ा”

Freedom from Drugs Fortnight

देहरादून। Freedom from Drugs Fortnight सांई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने नारकोटिक्स विभाग के साथ मिल कर नशे से आज़ादी पखवाड़ा मनाया। इस अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक आदि जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।| इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कविंदर सिंह- इंटेलिजेंस ऑफिसर, मनोज बिष्ट – इंटेलिजेंस ऑफिसर, प्रेम तनेजा -UTFC प्रेजिडेंट, संस्थान के चेयरमैन हरिश अरोड़ा, श्रीमती रानी अरोरा- वाईस चेयरपर्सन, सुंदर ठाकुर – निदेशक, डॉ. संध्या डोगरा – प्राचार्य, डॉ. सुरेंद्र गुसाईं – प्राचार्य (फार्मेसी) आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन समन्वयक डॉ आरती रौथाण के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। साई इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल, फार्मेसी और नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नारकोटिक्स विभाग की तरफ से एक नशे से बर्बाद युवा की कहानी पर लघु फिल्म दिखाई गई और कविंदर सिंह के द्वारा छात्रों में बहुत सी जानकारी साझा की गयी जिससे कि वह नशे लत से दूर रहें।

साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैम्प का आयोजन
साईं कॉलेज ने धूमधाम से मनाया इंटरनेशनल नर्सेज डे
फ्रेशर्स पार्टी में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल