Home Uttarakhand Dehradun फ्रेशर्स पार्टी में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल

फ्रेशर्स पार्टी में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल

Students created a lot of fun in freshers party

देहरादून| Students created a lot of fun in freshers party खिलखिलाते चेहरे और बेहतरीन भविष्य की कामना के साथ बुधवार को राज्य के प्रतिष्ठित संस्थान साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में सत्र 2024-25 में आए सभी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम पारम्परिक रूप से सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ, साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन हरीश अरोरा, वाईस चेयरपर्सन रानी अरोरा , प्रिंसिपल डॉ. संध्या डोगरा, निदेशक सुन्दर ठाकुर प्रिंसिपल साई कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी सुरेंद्र सिंह गुसाईं और वाईस प्रिंसिपल साई कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग रंजीत थॉमस ने दीप प्रज्वलित करते हुए की सभी नए विद्यार्थियों का संस्थान में स्वागत किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरीश अरोरा चेयरमैन साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। विद्यार्थियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, ग्रुप सांग, सोलो सांग आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में नए विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायक मंडल ने इस साल के मिस्टर प्रेशर मिस्टर हिमांशु चंद्र और मिस फ्रेशर मिस गुन गुन बियाल को चुना।

साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैम्प का आयोजन
साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फार्मेसी दिवस मनाया गया
साई ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन