सचिवालय में लगी आग, जले महत्वपूर्ण दस्तावेज

Fire in Uttarakhand Secretariat

Fire in Uttarakhand Secretariat

देहरादून। Fire in Uttarakhand Secretariat मंगलवार सुबह अचानक सचिवालय में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। इस अग्निकांड में किसी  तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन न्याय विभाग के जरूरी दस्तावेज और सामान जलकर राख हो गया।

समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग न्याय विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह के कमरे में लगी। कमरे में जिस समय आग लगी उस समय कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

आग लगने का कारण ऐसी में शाट सर्किट होना बताया जा रहा है। जिस समय आग लगी उस समय कमरे में ऐसी चल रहा था लेकिन वहाँ कोई कर्मचारी या अधिकारी मौजूद नहीं था।

Fire in Uttarakhand Secretariat

दफ्तर के पास से गुजर रहे लोगों ने जब कमरे से धुंआ उठता देखा तो शोर मचाया जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गयी। मौके पर मौजूद लोगों  द्वारा सचिवालय परिसर में लगे अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग करने की कोशिश की गयी लेकिन यह यंत्र बेकार ही साबित हुए।

अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने इस आग पर तत्काल काबू पा लिया जिससे और अधिक नुकसान होने से बच गया।

भले ही इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई हो लेकिन सचिवालय जैसे अतिसंवेदनशील और महत्वपूर्ण भवनों में इस तरह की आगजनी की घटना से कई सवाल खड़े हो गये। जिसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है अग्निशमन यंत्रों का काम न करना।

जबकि इसके पुख्ता बंदोबस्त यहाँ होने जरूरी है। इस अग्निकांड में कमरे में रखा सामान और अन्य जरूरी कागजात जलकर खाक हो गये। अगर दस्तावेजों की अहमियतों के हिसाब से देखा जाये तो यह बड़ा नुकसान कहा जा सकता है।

आग न्याय विभाग के कार्यलय में लगी। इससे यह समझा जा सकता है कि इसमें कितने जरूरी दस्तावेज रहे होंगे। अभी इसके बारे मे कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है कि इस अग्निकांड में कौन कौन से दस्तावेज जले है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

जरा इसे भी पढ़ें

शिवसेना आज समाज सेवा का दूसरा नाम बन चुकी : गौरव कुमार
मुस्लिम समुदाय ने धरना देकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया
प्रियंका गांधी के साथ अभद्रता पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा