दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष , कई लोग घायल

Fight between two group in rudrapur
Fight between two group in rudrapur

रूद्रपुर। Fight between two group in rudrapur अपने मौसा की लड़की को भगाने के बाद दोनों पक्षों में रंजिश हो गयी। दोनों पक्ष आमने सामने आ गये तो उनमें खूनी संघर्ष छिड़ गया जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये।

सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां भी जब युवती को भगाने वाला युवक सामने आ गया तो वहां भी उसकी बुरी तरह पिटाई लगा दी जिससे वहां अफरा तफरी फैल गयी।

उसे अगवा करने का भी प्रयास किया गया लेकिन शोर शराबा होने पर वहां से फरार हो गये। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार वार्ड 7 निवासी सोनू दो माह पूर्व अपने मौसा की लड़की को भगा ले गया था तब से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

गतरात्रि दोनों पक्ष आमने सामने आ गये तो उनमें जमकर पथराव हुआ और धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें दोनों पक्षों के धर्मेन्द्र, रामकिशन व अन्य महिलाएं भी घायल हो गयी थीं।

सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। आज जब सोनू अस्पताल में धर्मेद्र को खाना देने गया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और पिटाई कर अगवा करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

जरा इसे भी पढ़ें :