गुरु गोविंद सिंह का देश और धर्म की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा : प्रेमचंद अग्रवाल

Assembly Speaker distributed ration
विधानसभा अध्यक्ष गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए।

Assembly Speaker distributed ration

ऋषिकेश। Assembly Speaker distributed ration सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर जरूरतमंदों को राशन भी वितरित किया गया।

अग्रवाल (Prem Chand Aggarwal) ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु गोविंद सिंह का देश और धर्म की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि गुरु गोविंद सिंह एक महान विचारक, योद्धा, कवि और देशभक्त थे।

उन्होंने संपूर्ण देश का आध्यात्मिक जागरण किया। वह मानव जाति को सर्वोच्च मानते हुए देश व ईश्वर के प्रति समर्पित होने की बात सोचते और करते थे। अग्रवाल ने कहा है कि गुरु गोविंद सिंह ने वैशाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की सिखों के इतिहास का यह महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।

अग्रवाल ने कहा है कि गुरु गोविंद सिंह के पद चिन्हों पर चलकर उनके किए गए कार्यों का अनुसरण करते हुए अपने देश के लिए सर्वोेच्च बलिदान देना चाहिए।

कोरोना वायरस के कारण अनेक लोग प्रभावित हुए : Prem Chand Aggarwal

इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण अनेक लोग प्रभावित हुए हैं ऐसे जरूरतमंदों को समयकृसमय पर हर प्रकार से सहायता की जाती है। उन्होंने आज गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर दर्जनों जरूरतमंदों को राशन की किट वितरित की।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के सह केंद्रीय मंत्री स्नेहपाल ने गुरु गोविंद सिंह के योगदान को महान बताया। उन्होंने कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरु गोविंद सिंह के त्याग और बलिदान का उदाहरण अन्यत्र कहीं नहीं मिलेगा।

विश्व के इतिहास में गुरु गोविंद सिंह का स्थान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में सरदार मंगा सिंह, रणदीप सिंह पोखरियाल, प्रदीप कोहली, गोपाल सती, गणेश रावत, राजेश जुगलान, सौवन कैंतूरा, अनीता तिवाडी, नेहा नेगी, रजनी बिष्ट, सतपाल सैनी, रामवती, पुष्पा रावत, रेवती देवी, खजानी देवी आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े

धोखाधड़ी कर लाखों हड़पने वाला सस्पेंड सिपाही गिरफ्तार
एसएसपी ने आराघर चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर
वन विभाग की जमीन पर अधिकारियों व माफियाओं का कब्जा : यूकेडी