Home Uttarakhand Dehradun एसएसपी ने आराघर चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर

एसएसपी ने आराघर चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर

Araghar chowki incharge line spot

Araghar chowki incharge line spot

क्षेत्र में कई होटलों में परोसी जा रही थी अवैध शराब

देहरादून। Araghar chowki incharge line spot डालनवाला कोतवाली की आराघर पुलिस चौकी क्षेत्र में कई होटलों में अवैध रूप से परोसी जा रही थी। शराब को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया साथ ही आदेश जारी करते हुए कहा कि दून के किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का कारोबार नहीं होगा।

किसी भी थाना क्षेत्र में अगर अवैध रूप से शराब बिकती हुई पाई गई तो संबंधित पुलिस चौकी प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। राजधानी के कुछ होटल और ढाबों में शराब परोसने की शिकायत मिलने पर एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने सर्किल के सभी सीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।

सोमवार की देर रात्रि क्षेत्राधिकारी डालनवाला जूही मनराल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला मणि भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय होटल ढाबों में छापेमारी की गई।

इस दौरान आराघर क्षेत्र के तीन ढाबा मालिकों जगदीश सिंह रावत पुत्र गुलाब सिंह निवासी बंगाली कोठी चौक मथुरा वाला रोड थाना नेहरू कॉलोनी, रावत जी मच्छी वाले हरिद्वार रोड व मनीष सिंह पुत्र कंवलजीत सिंह निवासी नेहरू कॉलोनी वीर जी मच्छी वाले हरिद्वार रोड सहित गिरीश रतूड़ी पुत्र स्वर्गीय सीताराम निवासी ग्राम पोसाड़ा हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल रतूड़ी मच्छी वाला हरिद्वार रोड आराघर अपने ढाबों के अंदर लोगों को अवैध रूप से शराब पिला रहे थे।

इन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए मौके से गिरफ्तार किया। ढाबों में शराब परोसने के मामले को लेकर शराब परोसने के मामले को लेकर मामले को लेकर एसएसपी ने चौकी प्रभारी राजेश असवाल की गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया।

साथ ही उनके स्थान पर दरोगा विवेक भंडारी को चौकी प्रभारी आराघर बनाया गया है। एसएसपी ने कहां की किसी भी थाना क्षेत्र में अगर कोई अवैध रूप से शराब बिकती हुई पाई गई तो क्षेत्र के चैकी प्रभारी पर कार्यवाही की जाएगी।

जरा इसे भी पढ़े

वन विभाग की जमीन पर अधिकारियों व माफियाओं का कब्जा : यूकेडी
कमिश्नर कैंप कार्यालय में खामियों पर सख्त हुए मुख्यमंत्री
आपका बजट आपके सुझाव के तहत मांगे सुझाव