दो गुटों में झगड़े के बाद एक घंटे तक जमकर पथराव

Stone pelting after a fight between two groups
मौके पर तैनात पुलिस।

Stone pelting after a fight between two groups

आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त किया

हल्द्वानी। Stone pelting after a fight between two groups हल्द्वानी के गांधीनगर में बीती देर रात दो गुटों में झगड़े के बाद एक घंटे तक जमकर पथराव हुआ। अराजक तत्वों ने आसपास खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव में दोनों गुटों के कई लोग घायल हो गए।

बवाल बढ़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। करीब आधे घंटे के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। इसी बीच पुलिस ने तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया। थाने पहुंच एसआई सादिक हुसैन की तहरीर पर सात नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात गांधी नगर में स्थानीय निवासी प्रशांत और मंजीत आपस में नौकरी के संबंध में बात कर रहे थे। इसी बीच गोलू नाम का युवक वहां आया और गाली गलौच करने लग गया।

दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के परिजन भी वहां आ गए। इसी बीच दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। महिलाएं भी मारपीट करने लगीं।

पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया

देखते ही देखते एक-दूसरे के ऊपर पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई लोग चोटिल हो गए और सड़क के आसपास खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला बढ़ता गया।

हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने पथराव व झगड़ा करने के आरोप में प्रशान्त कुमार, अनुराग कुमार व रवि कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की ओर से एक प्रशान्त कुमार, अश्विनी कुमार, संजय उर्फ चीता, एकता पत्नी राजेश निवासी गांधीनगर वार्ड नंबर-27 व 5-10 अज्ञात और दूसरे गुट से अनुराग कुमार, रवि कुमार, अमृता पत्नी राजेश समेत 5-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

जरा इसे भी पढ़े

27 लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया
आपदा के दौरान मीडिया की होती है अहम भूमिका
एसजेवीएन ने परियोजना के डायवर्जन टनल का उद्घाटन किया