मुकदमा दर्ज होने के बाद शाहरुख को मिलेगा ये सम्मान

मुंबई। इस साल यश चोपड़ा सम्मान के लिए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को चुना गया है। आगामी 25 फरवरी को मुंबई में यशराज स्टूडियो में होने वाले एक आयोजन में शाहरुख खान को ये पुरस्कार महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर के हाथों मिलेगा। ये पुरस्कार यशराज की स्थापना करने वाले यश चोपड़ा की याद में तीन साल पहले शुरू किया गया और शाहरुख से पहले ये पुरस्कार अमिताभ बच्चन और रेखा को दिया जा चुका है। शाहरुख का दिवंगत यश चोपड़ा के साथ स्पेशल रिश्ता रहा है। शाहरुख ने यश चोपड़ा की फिल्म डर से यशराज में अपने सपफर की शुरूआत की थी।
डर में अपने नकारात्मक किरदार से लोगों का दिल जीतने के बाद उन्होंने यश चोपड़ा के साथ दिल तो पागल है, वीर जारा और उनके निर्देशन की अंतिम फिल्म जब तक है जान में काम किया। शाहरुख खान की रोमांटिक इमेज में यश चोपड़ा की फिल्मों का बड़ा योगदान माना जाता है। जब तक है जान के बाद यश चोपड़ा ने जब निर्देशन से सन्यास लेने का फैसला किया, तो एक भव्य आयोजन में शाहरुख ने यश चोपड़ा से बातचीत भी की थी। यश चोपड़ा के निधन के बाद शाहरुख ने यशराज की फिल्म पफैन में काम किया। आदित्य चोपड़ा ने अपने निर्देशन में हाल ही में बेफिक्रे बनाई, जो उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें शाहरुख खान नहीं थे। इस वक्त वह यशराज की किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं।