Home entertainment अक्षय ने बीएसएफ के जवानों का हौसला बढ़ाया

अक्षय ने बीएसएफ के जवानों का हौसला बढ़ाया

जम्मू । बाॅलीवुड की मशहूर हस्ती व सुपरस्टार राजीव हरिओम भाटिया उर्फ अक्षय कुमार ने मंगलवार को पलोड़ा में स्थित सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के मुख्यालय में पहुंचकर जवानों से मुलाकात की। जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए वह लगभग 45 मिनट तक बीएसएफ के मुख्यालय में रहे। इस दौरान उन्होंने बीएसएफ स्कूल के बच्चों से भी मुलाकात की व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अक्षय ने कहा कि शहीदों की शहादत को देश के लोग कभी बुला नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों का भी दायित्व बनता है कि वह शहीदों के परिजनों व बच्चों की आर्थिक रूप से जितनी सहायता हो सके उतनी करें। इसके लिए एक ट्रस्ट बनाए जाने पर उन्होंने बल दिया।
बता दें कि इस समय जबकि सीमाओं पर तनाव की स्थिति बनी हुई है ऐसे में अपना व्यस्त समय निकालकर जवानों का मनोबल बढ़ाने उनसे मिलने आए अक्षय कुमार की आम लोगों ने भी खासी सराहना की है। अक्षय कुमार आतंकवादी विरोधी व देशभक्ति की कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।