पार्टी का हर कार्यकर्ता कांग्रेस का सिपाही : लालचंद शर्मा

Every party worker soldier of Congress
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।
Every party worker soldier of Congress

देहरादून। Every party worker soldier of Congress कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से बुधवार को कांग्रेस के नव मनोनीत महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए वे पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होने यह भी कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता कांग्रेस का सिपाही है चाहे वो किसी भी अनुशांगिक संगठन का पदाध्किारी क्यों न हो। सभी कार्यकर्ताओं से वे आह्वान करते हैं कि पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान दें। आने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होंगे तभी भाजपा को केन्द्र व प्रदेश की सत्ता से उखाड़ पफेंक सकते है, इसलिए सभी एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करे।

बुधवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की महानगर व जिला ईकाई की ओर कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा का महानगर कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा का स्वागत किया।

निशा ढिगिंया को महानगर उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

इस अवसर पर दर्शन लाल ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लालचंद शर्मा को जिम्मेदारी देकर एक बार फिर उन पर जो विश्वास जताया है उसका लाभ निसंदेह आने वाले निकाय और लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। कांग्रेस एससी विभाग महानगर अध्यक्ष के साथ हर कार्यक्रम में कंधे से कंध मिलाकर साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर निशा ढिगिंया को महानगर उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई ।

इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल दादर, पूर्व पार्षद सुदंर लाल मौर्या, महानगर अध्यक्ष एससी विभाग आशीष देसाई , जिला उपाध्यक्ष संजय भारती, जिला उपाध्यक्ष दीपक पंवार, दीपक सैलवान, दिनेश कुमार सोनू , जिला मैनेजमेंट कमेटी के मीडिया प्रभारी आशीष छाछर, जिला अध्यक्ष उषा प्रधन, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा भारती , कविता देवी, सुरेश कुमार, हरीश आर्य, आशुतोष प्रभाकर, नवीन टांक, देवी दास, लीला देवी, सोनी देवी, तिलक कुमार, शिवम राजपूत आदि उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़ें :