भाजपा मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Emotional tribute to former Prime Minister at BJP headquarters
Emotional tribute to former Prime Minister at BJP headquarters

देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल के चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित कर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि देने वालों में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मुकेश कोली, हरबंस कपूर, गणेश जोशी और खजानदास भी शामिल थे। भाजपा नेताओं ने श्री बाजपेयी के निधन पर गहरा शोक जताया। अपने शोक संदेश में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का खास लगाव रहा है।

bjp-office

ऐसे में पर्यटन स्थल मसूरी उन्हें खासा आकर्षित करता था।. मसूरी से बीजेपी विधायक गणेश जोशी ने भावुक मन से कहा कि अटल सिर्फ भारत के नहीं बल्कि पूरे विश्व के नेता थे, जिनका पूरा विश्व सम्मान करता था। आज वो हमें छोड़कर चले गए।

उन्होंने कहा कि अगर वाजपेयी जी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते, तो शायद राज्य का निर्माण कभी नहीं हो सकता था। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आज वो विधायक हैं तो सिर्फ वाजपेयी जी की बदौलत बने हैं। अगर ये छोटे छोटे राज्य नहीं बनते तो विधायकी में कभी उनका नंबर नहीं आने वाला था।

जरा इसे भी पढ़ें :