कांग्रेस पार्टी सदैव अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग की हितैषी रही

Congress Party always remain friendly to minority and backward class
सद्भावना समारोह को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह।
Congress Party always remain friendly to minority and backward class

देहरादून। Congress Party always remain friendly to minority and backward class उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में मुस्लिम काॅलोनी में सद्भावना समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग की हितैषी रही है। कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं की शुरूआत करते हुए उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया।

उन्होंने कहा कि स्व0 राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में अल्पसंख्यक वर्ग के साथ-साथ युवा वर्ग व महिला वर्ग के उत्थान में विशेष योगदान दिया। आज भारत आई.टी. के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में गिना जाता है जिसका श्रेय राजीव गांधी को जाता है।

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कुचेष्ठा की जा रही

उन्होंने कहा कि आज देश में कुछ शक्तियों द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कुचेष्ठा की जा रही है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बिगड़ने नहीं देगी। समारोह को अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ताहिर अली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, डाॅ0 एम. फारूख ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मो0 फरूख, डाॅ0 ताहिर हसन, खुर्शीद अहमद, जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, सहाना परवीन आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अल्पसंख्यक वर्ग की विभिन्न महिलाओं को सम्मानित भी किया।

जरा इसे भी पढ़ें :