Dehradun-Mussoorie road closed for traffic at night
देहरादून। Dehradun-Mussoorie road closed for traffic at night राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में 15-16 सितंबर की रात को आई आपदा के बाद धीरे-धीरे जीवन पटरी पर लौट रहा है। देहरादून-मसूरी रोड पर भी आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन प्रशासन ने देहरादून-मसूरी रोड पर रात में आवाजाही पर रोक लगाई है।
भारी बारिश और भूस्खलन से मसूरी में कई जगह सड़कें टूट गई थी। इसके अलावा शिव मंदिर के पास पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इस वजह से मसूरी में करीब दो हजार पर्यटक फंस गए थे। हालांकि रोड को सही कर 48 घंटे में टूटे हुए पुल की जगह बेली ब्रिज बनाकर मसूरी-देहरादून रोड को आवाजाही लायक बनाया गया। इसके बाद ही मसूरी में फंसे पर्यटकों को भी वहां से निकाला गया।
इसी बीच शुक्रवार को देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारी बारिश के बने हालात को देखते हुए देहरादून मसूरी मार्ग पर आवाजाही के लिए समय सीमा तय कर दी है। देहरादून-मसूरी रोड पर सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक ही आवाजाही हो सकेगी। शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक यह मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि लगातार भूस्खलन, टूटी सड़कों और घने कोहरे की वजह से रात के समय हादसों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि भारी और बड़े वाहनों को मसूरी जाने की अनुमति बिल्कुल नहीं होगी, केवल छोटे वाहनों और सार्वजनिक परिवहन को ही तय समय सीमा में चलने दिया जाएगा। मसूरी को पर्यटकों की पहली पसंद माना जाता है। हर साल लाखों सैलानी यहां घूमने आते हैं, लेकिन बीते दिन हुई बारिश से मसूरी को भी नुकसान पहुंचा है।
जरा इसे भी पढ़े
देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना मील का पत्थर साबित होगा : गणेश जोशी
अगर आप मसूरी आ रहे हैं, तो जान लें नया नियम
अतिवृष्टि से मची तबाही, मकान और वाहन मलबे में दबे