Home Uttarakhand Dehradun महिलाएं केवल वोट बैंक नहीं, कांग्रेस पर दीप्ति रावत ने कसा तंज

महिलाएं केवल वोट बैंक नहीं, कांग्रेस पर दीप्ति रावत ने कसा तंज

Deepti Rawat took a jibe at Congress
पत्रकार वार्ता को संबोधित करती राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा दीप्ति रावत।

Deepti Rawat took a jibe at Congress

कहा किशोर उपाध्याय औऱ गणेश गोदियाल महिलाओं की भागीदारी पर स्पष्ट रखें मत

देहरादून। Deepti Rawat took a jibe at Congress राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत ने भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के ऊपर कड़ा प्रहार करते किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल वोट बैंक के लिए नहीं है।

कांग्रेस पार्टी का दोहरा चेहरा सामने आया है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय एक तरफ कह रहे हैं कि 70 विधानसभाओं में महिलाओं को टिकट देंगे वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष गणेश गोदियाल कह रहे हैं कि वह की हम ना महिला ना युवा सिर्फ जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट देंगे जबकि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की बात कर रही है जिस स्टेट में उनका खाता भी नहीं खुलने वाला है वह उत्तराखंड के लिए कुछ क्यों नहीं बोल रही हैं कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझ रखा है मैं कांग्रेस पार्टी से उत्तराखंड में स्थिति स्पष्ट करने की मांग करती हूं।

भारतीय जनता पार्टी मैं जो भी कार्यक्रम योजनाएं चलाई जाती है वह महिलाओं से जुड़ी हुई होती है महिलाएं खुद को उन कार्यक्रमों में जुड़ा हुआ समझती है। कांग्रेस पार्टी को यही बात खलती है कि महिलाएं खुद को मोदी जी के साथ जुड़ी हुई क्यों समझती है 70 सालों में कांग्रेस ने महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मुहैया कराई।

महिलाओं की सबसे मूलभूत सुविधा शौचालय जिसकी जरूरत थी वह अगर किसी को याद आया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को, इस तरह की योजनाओं से महिलाएं खुद को प्रधानमंत्री जी से जुड़ी हुई महसूस करते हैं|

चाहे महिलाओं को धुए से निजात दिलाने की बात है कोविड-19 दौरान जब लोग आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके थे उनके घर पर फ्री राशन पहुंचाने का काम किया है 80 करोड़ लोगों को उस योजना से जोड़ना यह कोई छोटी बात नहीं है।

जरा इसे भी पढ़े

पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
कल्चर वर्ल्ड प्रतियोगिता में दिपांशी रही दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर किया जा रहा उत्तराखण्ड का विकास : सीएम