महिला की हत्या कर अधजला शव फेंका

Dead body burn after killing woman

Dead body burn after killing woman

देहरादून। Dead body burn after killing woman थाना पटेलनगर क्षेत्र के शिमला बाईपास हाइवे के गणेशपुर रोड किनारे एक महिला की हत्या कर शव को जलाने की घटना सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

मिली जानकरी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि थाना पटेलनगर क्षेत्र के शिमला बाईपास हाइवे के गणेशपुर रोड किनारे एक महिला की हत्या कर शव को जलाया गया है।

इस घटना सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि महिला का ऊपरी हिस्सा जलाया गया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जरा इसे भी पढ़ें

मौसम का बदला मिजाज , मसूरी में हुआ साल का पहला हिमपात
आईआईटी के छात्र ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
एससी एसटी कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच