Home Uttarakhand Dehradun जो त्रिवेंद्र के साथ हुआ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ न...

जो त्रिवेंद्र के साथ हुआ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ न हो : धस्माना

Congress took a jibe on BJP
कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना।

Congress took a jibe on BJP

देहरादून। Congress took a jibe on BJP मुख्यमंत्री तीरथ रावत को हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुलाया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ रावत के पहले से तय कार्यक्रम आज रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि उनके दिल्ली बुलावे की कोई वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को अचानक दिल्ली बुलाये जाने पर तंज कसा है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस प्रकार से गैरसैंण सत्र के दौरान त्रिवेंद्र रावत को हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुलाया था। तब उसके बाद क्या हुआ यह सब ने देखा।

अब भगवान न करे कि जो त्रिवेंद्र रावत के साथ जो हुआ वह कहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ न हो। सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि वैसे तो भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। यह कोई बड़ा विषय नहीं है।

मगर अचानक जिस प्रकार से सीएम गहन चिंतन में थे कि कैसे ताकत झोंक कर प्रदेश की जनता को मुंह दिखाया जाए, क्योंकि कोरोना से कई लोग मारे गए। बढ़ती बेरोजगारी के साथ ही महिलाएं रसोई गैस और महंगा खाद्य तेल खरीद रही हैं।

वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इन परिस्थितियों में ना जाने कितनी चिंताएं सीएम कर रहे थे, लेकिन इसी बीच भाजपा आलाकमान ने उन्हें दिल्ली बुला लिया। कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री तीरथ रावत को अचानक दिल्ली बुलाये जाने से निश्चित तौर पर सवाल उठने लाजमी हैं।

जरा इसे भी पढ़े

लूट और हत्या का आरोपी बरेली से गिरफ्तार
भट्ठा स्वामी पर ताबड़तोड़ फायरिंग , मौके पर ही मौत
2022 में टूटेगा मिथक, भाजपा होगी 60 पार : कौशिक