Home crime भट्ठा स्वामी पर ताबड़तोड़ फायरिंग , मौके पर ही मौत

भट्ठा स्वामी पर ताबड़तोड़ फायरिंग , मौके पर ही मौत

Firing on owner of kiln
मौक पर जमा भीड़।

Firing on owner of kiln

रुड़की। Firing on owner of kiln हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कुंराड़ गांव में भट्ठा स्वामी को बदमाशों ने गोली मार दी। भट्ठा स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित कुमराड़ा गांव में ईट भट्ठा मालिक अजय मलिक निवासी मुजफ्फरनगर की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह दफ्तर में बैठे हुए थे।

दरअसल, अजय ने ईंट भट्टे की भूमि सढोली माजरा गांव निवासी नाथूराम से लीज पर ली थी। नाथूराम के बेटे इस जमीन को छुड़वाना चाह रहा था, लेकिन अभी तक लीज की मियाद पूरी नहीं हो पाई थी। इस पर उसके बेटे विपिन ने भट्ठा स्वामी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे अजय मलिक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है आरोपि की तलाश की जा रही है।

जरा इसे भी पढ़े

कोरोना काल में लुटेरा बना अस्पताल
लोन के नाम पर एप के जरिए लाखों की ठगी
चारधाम यात्रा पर लगी रोक, एक जुलाई से होने वाला था शुरू