प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Congress protest against Priyanka Gandhi arrest

Congress protest against Priyanka Gandhi arrest

देहरादून,। Congress protest against Priyanka Gandhi arrest उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 10 निर्दोष लोगों के सामूहिक हत्याकाण्ड के पीडित परिवारों से मुलाकात करने जा रही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपानीत सरकार के सत्ता में आने के उपरान्त लगातार विपक्षी पार्टी के नेताओं के उत्पीड़न की घटनायें बढ़ती जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं का उत्पीड़न एवं हर मामले का राजनीतिकरण कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने का काम करती आ रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है तथा सोनभद्र मे हुई सामूहिक हत्याकण्ड की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

प्रधानमंत्री एवं योगी का पुतला आग के हवाले किया

उन्होंने कहा कि सामूहिक हत्याकाण्ड में मारे गये लोगों के परिजनों को सांत्वना देने जा रही कांग्रेस महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा को केन्द्र सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश  सरकार द्वारा गिरफ्तार कराया जाना इसका एक ताजा उदाहरण है।

इसके उपरान्त कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला आग के हवाले किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हीरा सिह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, डाॅ0 संजय पालीवाल, अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य समन्वयक राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, आईटी के अमरजीत सिंह, देवेन्द्र बुटोला, अर्जुन सोनकर, आर.एस. रतूड़ी, ललित भद्री, मंजू, कपिल भाटिया, आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़ें

सरकार की मुसीबत नहीं हो रही कम , अब नये मुद्दे पर घिरी
भ्रष्टाचार के आरोप में जज को किया गया बर्खास्त
लूट का 24 घण्टे में खुलासा