Congress MLA reaches assembly to tractor
देहरादून। Congress MLA reaches assembly to tractor उत्तराखंड विधानसभा में एक दिवसीय मॉनसून सत्र के बीच कांग्रेस विधायक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा रवाना हुए, लेकिन कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने विधानसभा से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया।
कांग्रेस के विधायकों को आज पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर विधानसभा से पहले ही रोक लिया। दरअसल कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर लेकर विधानसभा रवाना हुए| कांग्रेस विधायक कृषि बिल के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ ट्रैक्टर पर विधानसभा पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें विधानसभा परिसर में जाने से पहले ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस विधायक मनोज रावत, काजी निजामुद्दीन और आदेश चैहान ट्रैक्टर में बैठकर विधानसभा पहुंचे। लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही विधायकों को रोक लिया।
कांग्रेसी विधायकों ने इसका विरोध किया और धरना देते हुए पुलिस से बैरिकेडिंग खोलने की मांग की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग खोली तब जाकर विधायक ट्रैक्टर में विधानसभा के लिए रवाना हुए।
जरा इसे भी पढ़े
एक राज्य मंत्री व दो विधायक कोरोना पॉजिटिव
सीएम ने किया ‘आनन्द वन’ का लोकार्पण
महामारी विधेयक देगा सबको ताकत : अजय भट्ट