हर्षोल्लास से मनाई गयी ईद-उल-अजहा

Celebrate Eid-ul-Adha
ईद-उल-जुहा के मौके पर नमाज अता करते हुए।

Celebrate Eid ul Adha

देहरादून। Celebrate Eid ul Adha प्रदेश की राजधानी देहरादून में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर मस्जिदों में नमाज पढ़ी और एक दूसरे को मुबारकबाद देकर खुशी का इजहार किया। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक बाद दी।

विकासनगर बाजार में जामा मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी गई। हरिद्वार के भेल सेक्टर 1 स्थित मस्जिद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं दीं। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, बलिदान व ईश्वर के प्रति समर्पण का त्यौहार है।

यह मानव कल्याण व जरूरतमंदों की सहायता की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार हमारी संस्कृति को और अधिक समृद्ध करने के साथ ही एकता व अखंडता को मजबूत करेगा। 

जरा इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में विकास की नदियां बहेंगी : भट्ट
सीएम ने ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं दीं
“टोपी की दास्तान” को नए रूप में किया प्रस्तुत