Home Hollywood यह पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ब्रेस्ट कैंसर का शिकार

यह पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ब्रेस्ट कैंसर का शिकार

julia louis

पुरस्कार विजेता अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया लुईस ने यह खुलासा किया है कि वह दुनिया में अन्य महिलाओं की तरह ‘स्तन कैंसर’ का शिकार भी है। अमेरिकी कॉमेडी सीरीज ‘वीप’ से शोहरत हासिल करने वाली अभिनेत्री ने यह खुलासा एक ट्वीट के जरिए किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ‘दुनिया में हर आठवें महिला कैंसर से पीड़ित है, और मैं उनमें से एक हूं।’
जरा इसे भी पढ़ें : ये मशहूर अभिनेत्री बनेंगी फोटोग्राफर

जूलिया लुईस ने लिखा है कि अच्छी खबर यह है कि उनके पास उनकी देखभाल करने वाले ढेर सारे दोस्त और लोग हैं और साथ ही साथ उनका बीमा भी हैं।’ 56 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्वीट में आगे लिखा कि ‘बुरी खबर यह है कि दुनिया में हर महिला उनकी तरह भाग्यशाली नहीं है’, इसलिए हम कैंसर के खिलाफ लड़े हैं और वैश्विक स्वास्थ्य सुनिश्चित करे। अभिनेत्री ने यह खबर ट्वीट के जरिए किये गये एक नोट में बताया।
जरा इसे भी पढ़ें : इस अभिनेत्री ने अपनी फिल्म के लिए किया कुछ ऐसा कि आप पहचान नहीं पायेंगे

ख्याल रहे कि जूलिया लुईस के ट्विटर पर साढ़े 7 लाख फाॅलोवरर्स है, और उनका शुमार प्रसिद्ध कॉमेडी सीरीज करने वाली अभिनेत्रियों में होता है। जूलिया लुईस की तरफ से यह खबर एक ऐसे समय में शेयर की गई, जब 2 सप्ताह पहले उन्होंने छठा एमी अवार्ड जीता था। ब्रेस्ट कैंसर का शिकार होने वाली 56 वर्षीय अभिनेत्री को 2 बच्चे भी हैं, वह अभिनेत्री ब्रॉड हॉल की पत्नी हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : इस फिल्म ने सिर्फ 3 दिन में कमाये 700 करोड़ रुपये

अभिनेत्री की तरफ से ‘स्तन कैंसर’ से पीड़ित होने की खबर शेयर किये जाने के बाद उनके प्रशंसकों ने उनका समर्थन किया और उनकी सेहतमंद के लिए दुआएं की। जूलिया लुईस के लिए पूर्व डिप्टी अमेरिकी राष्ट्रपति जोबाइंड ने भी शुभकामनाएं दीं, उनका कहना था कि उनकी और उनके पूरे परिवार की ओर से शुभकामनाएं अभिनेत्री के साथ है। याद रखें कि पूर्व डिप्टी अमेरिकी राष्ट्रपति जोबाईंड का 46 वर्षीय बेटे ब्यू बाईंड की 2015 में ब्रेन कैंसर की वजह से मृत्यु हो गई थी।