Home Uttarakhand Dehradun मौलाना अब्दुल मन्नान अध्यक्ष व हाफिज आबिद बने जिला महासचिव

मौलाना अब्दुल मन्नान अध्यक्ष व हाफिज आबिद बने जिला महासचिव

Maulana Abdul Mannan

देहरादून। Maulana Abdul Mannan जमीअत उलेमा ए हिंद की जिला देहरादून इकाई की कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को जामा मस्जिद कारगी में प्रदेश अध्यक्ष मौलाना हुसैन अहमद क़ासमी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमे सर्व सम्मति से मौलाना अब्दुल मन्नान क़ासमी को जिला अध्यक्ष व हाफिज मोहम्मद आबिद को जिला महासचिव निर्वाचित किया गया।

चुनाव अधिकारी के तौर पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मौलाना हुसैन अहमद क़ासमी व प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली क़ासमी की निगरानी में चुनाव कराया गया। वही, मुफ्ती राशिद मिफ्ताही व मुफ्ती अकमल क़ासमी को जिला उपाध्यक्ष, मास्टर अब्दुल सत्तार को कोषाध्यक्ष बनाया गया हैं।
जिला कार्यकारिणी का विस्तार बाद में किया जाएगा।

इस मौके पर मुफ्ती रईस अहमद क़ासमी, मुफ्ती सलीम अहमद क़ासमी, मौलाना इफ्तखार अहमद क़ासमी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद शाह नज़र, मौलाना अब्दुल मन्नान क़ासमी, मास्टर अब्दुल सत्तार, मुफ्ती अयाज़ अहमद, मुफ्ती रागिब क़ासमी, मौलाना मोहम्मद मुताययाब मजाहिरी, मौलाना अमानतुल्लाह, कारी एहसान, कारी शराफत, मुफ्ती जिशान मजाहिरी, मौलाना इलियास, मुफ्ती मोहम्मद अहसान, कारी शहजाद, अब्दुल फाइक मजाहिरी, मौलाना इफ्तखार मजाहिरी, कारी फरीद, रिजवान अहमद, मुफ्ती अमजद मजाहिरी, मोहम्मद अनीस अहमद, हाफिज मोहम्मद इरफ़ान, हाफिज मोहम्मद आबिद, बुरहानुद्दीन क़ासमी, लियाकत अली क़ासमी, कारी अकरम जिया, अब्दुल कादिर, मोहम्मद अली, मोहम्मद अकमल क़ासमी, मुफ्ती अब्दुल वाजिद, मौलाना रागिब मजाहिरी, मौलाना मेहताब आलम, मौलाना हुसैन अहमद क़ासमी, हाफिज मोहम्मद अली, मुफ्ती शेर आलम क़ासमी आदि मौजूद रहे।

पैगंबर की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं होगी : उलेमा
जमीअत ने मोरोंवाला में किया वृक्षारोपण
हाथरस हादसे पर जमीअत ने जताया दुख