Home Uttarakhand Dehradun मसूरी विन्टरलाइन कार्निवाल 27 से 30 दिसम्बर तक मनाया जाएगा

मसूरी विन्टरलाइन कार्निवाल 27 से 30 दिसम्बर तक मनाया जाएगा

Winterline Carnival will be celebrated from 27 to 30 December
मसूरी विन्टरलाइन कार्निवाल की तैयारियों को लेकर बैठक लेते मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून। Winterline Carnival will be celebrated from 27 to 30 December मसूरी विन्टर कार्निवाल की तैयारियों एवं रूपरेखा के निर्धारण के सम्बन्ध में स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में मंथन सभागार राजपुर रोड में मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल की रूपरेखा के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस वर्ष 27 से 30 दिसम्बर तक मनाया जाएगा ‘मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल’। बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए कि विन्टरलाईन कार्निवाल को आकर्षक भव्य बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही निर्देशित किया मॉल रोड पर जाम न लगे इसके लिए व्यवस्था बनाई जाए।

उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मसूरी क्षेत्र में पेयजल लाईन के कार्य को 22 तक पूर्ण कर लें तथा 22 दिसम्बर के बाद किसी भी निर्माण के लिए सड़क न खोदी जाए तथा जहां कार्य पूर्ण हो गया है ऐसे स्थानों पर सड़क का समतलीकरण कर पक्का करें।

उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया सड़क पर यहां-वहां वान पार्क न किए जाए वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने की व्यवस्था बनाई जाए। माननीय मंत्री ने एमडीडीए के अधिकारियों को सौन्दर्यीकरण के कार्य तथा नगर निकाय मसूरी को साफ-सफाई कार्यों को चॉक-चैबन्द रखने के निर्देश दिए।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इस वर्ष विन्टरलाइन कार्निवाल में  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही एडवेंचर खेल प्रतियोगिताएं, गोष्ठिया एवं सांस्कृतिक, पारम्परिक कार्यक्रमों के साथ ही, फूड फेस्टिवल आयोजन, तथा राज्य के स्थानीय कलाकारों को शामिल करने, फूड फेस्टिवल में उत्तराखण्ड के पहाड़ी व्यंजन के साथ ही साहसिक खेल, मोटर बाईक रेली, कबड्डी, मैराथन, नेचरवॉक, स्टार गेजिंग, हिस्ट्रीवॉक, विन्टेज रैली आदि गतिविधि का आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में साईकिल रैली, हार्ले डेविडसन बाइक रैली, साहसिक खेल, विन्टेज कार रैली, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, स्टार नाईट आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस वर्ष आईटीबीपी, सीआरपीएफ एवं होमगार्ड का बैंड के साथ ही अलग-2 राज्यों के लोक कलाकार अपने-2 राज्यों की पारम्परिक शैली में लोक संस्कृति की प्रस्तुति देंगे।

स्टार नाईट, जागर, सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नेचर वॉक, हेरिटेज वॉक, नेचर फोटोग्राफी, ट्रैकिंग , बर्डवाचिंग कार्यक्रम, जार्ज एवरेस्ट म्यूजियम विजिट, बॉली बॉल, कराटें, स्केटिंग, रॉक क्लाईमिंग के साथ ही फूड स्टॉल आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में इस वर्ष नई गतिविधि जोड़ते हुए स्थानीय लोगोंध्कलाकारों को भी मुख्य मंच पर 10-10 मिनट के लिए प्रस्तुति देने हेतु मंच दिया जाएगा, जिसका उद्देश्य कलाकारों एवं लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मसूरी सचिव विन्टरलाईन कार्निवाल समिति दीपक सैनी, राकेश रावत मसूरी रावत मसूरी मण्डल अध्यक्ष, सतीश ढौंडियाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़े

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल की तैयारियों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने ली बैठक
जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने ढोल नगाड़ों के साथ मनाया जश्न
एएमयू एलुमनाई ने सर सैयद दिवस डे मनाया