Home Uttarakhand Dehradun विधानसभा में हुई भर्तियों की जांच की सिफारिश स्पीकर से करेंगे :...

विधानसभा में हुई भर्तियों की जांच की सिफारिश स्पीकर से करेंगे : सीएम

recruitment in assembly

recruitment in assembly

देहरादून। recruitment in assembly मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष से प्रत्येक कार्यकाल में हुई भर्तियों की जांच की सिफारिश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध करेंगे कि किसी भी कार्यकाल में जितनी भी भर्तियां हुई हैं और जहाँ गड़बड़ियों की शिकायत आयी है उनकी निष्पक्ष जाँच की जाए।

राज्य सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है, और हम विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध करेंगे कि विधानसभा में जितनी भी भर्तियां हुई हैं जिनमें शिकायत आ रही है, वो नियुक्ति चाहे किसी भी कालखण्ड की हो उनमें निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जांच के विषय में राज्य सरकार से जो भी सहयोग मांगा जायेगा वह दिया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में आ रही गड़बड़ी की शिकायतों पर मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि यह बहुत ही गंभीर विषय है|

हमारे प्रदेश के सभी नौजवानों के रोजगार से जुड़ा मामला है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां हमने सख्त जांच के आदेश दे दिये हैं। कुछ मामले एसटीएफ को दिये गये हैं एवं कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है।

कानून द्वारा अपना काम किया जायेगा : CM Dhami

सभी मामलों पर कार्यवाही चल रही है जिसका परिणाम आप सभी के सामने आ भी रहा है कि अभी तक कुल 27 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में किसी को भी नही बख्शा जायेगा, चाहे किसी के हाथ कितने भी लम्बे क्यों न हो कानून द्वारा अपना काम किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे हम आगे के लिये भी एक नजीर बनाना चाहते हैं जिससे इस घटना की पुनरावृति न हो क्योंकि हमें अपने बेटे-बेटियों के आज और कल की चिंता है, उनके वर्तमान एवं भविष्य का सवाल है।

हमें प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं का ऐसा सिस्टम बनाना होगा कि आगे भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य करने की सोच भी न सके। लगातार जांचे चल रही है जिसके परिणाम धीरे-धीरे आप सभी के समक्ष आते जा रहे हैं।

जरा इसे भी पढ़े

एम.बी. फूड्स के फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारम्भ
एम्स ऋषिकेश में बाल रोग गहन चिकित्सा इकाई का सीएम ने किया शुभारंभ
बैंक ऋण प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दें : सीएम