Home Uttarakhand Dehradun भाजपा के दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी

भाजपा के दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी

Dhan Singh Negi and Rajkumar Thukral left BJP
भाजपा को छोड़ने वाले विधायक।

Dhan Singh Negi and Rajkumar Thukral left BJP

धन सिंह नेगी कांग्रेस के हुए तो ठुकराल निर्दलीय उतरेंगे चुनाव मैदान में

देहरादून। Dhan Singh Negi and Rajkumar Thukral left BJP भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज दो विधायकों ने धन सिंह नेगी और राजकुमार ठुकराल ने भाजपा छोड़ दी है। टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, जबकि रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है।

टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस उन्हें टिहरी से चुनाव मैदान में उतारेगी। टिहरी से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद धन सिंह नेगी ने कांग्रेस ज्वाइन की।

किशोर उपाध्याय को भाजपा ने टिहरी सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया है। रुद्रपुर से टिकट कटने से नाराज विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि षड़यंत्र के चलते उनका टिकट कटवा दिया गया है।

उन्होंने कहा है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को भाजपा की सूची जारी हुई थी, जिसमें सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट कट गया था। रुद्रपुर सीट पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उनका टिकट फाइनल किया है।

टिकट की घोषणा होने के बाद से विधायक राजकुमार ठुकराल का फोन भी स्विच ऑफ हो गया था। रुद्रपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा व सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच टिकट को लेकर खींचतान चल रही थी। दोनों ही नेता लंबे समय तक दिल्ली पहुंचकर टिकट के लिए प्रयासरत थे।

गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हुए धन सिंह नेगी ने भाजपा के टिहरी प्रत्याशी और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर संगीन आरोप लगाया है। धन सिंह का आरोप है कि किशोर ने टिहरी सीट का टिकट करोड़ों रुपए में खरीदा है।

वहीं किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने बुधवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद वह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें टिहरी सीट पर प्रत्याशी घोषित किया।

जरा इसे भी पढ़े

डीएम बाराबंकी ने किया ध्वजारोहण, डॉ बीनू सिंह हुई सम्मानित
उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण
ऑटो से 15 पेटी अवैध शराब बरामद,एक गिरफ्तार