Home Uttarakhand Dehradun पैसिफिक मॉल देहरादून में शुरू हुआ न्यू ईयर फेस्टिवल

पैसिफिक मॉल देहरादून में शुरू हुआ न्यू ईयर फेस्टिवल

New Year Festival in Pacific Mall
न्यू ईयर फेस्टिवल के लिए सजा पैसेफिक मॉल।
New Year Festival in Pacific Mall

देहरादून। New Year Festival in Pacific Mall नववर्ष के आगमन पे आयोजित होने वाले फेस्टिवल सीजन की तैयारियों में पैसिफिक मॉल देहरादून द्वारा भी फ्लैट50 मिडनाइट सेल फेस्टिवल की घोषणा की गयी है। माल के मैनजमेंट द्वारा मॉल में मिलने वाले सभी ब्रांडो पे पचास प्रतिशत की छूट 28 दिसंबर की मिडनाइट से 30 दिसंबर की मिडनाइट तक रहेगी।

इस दौरान मॉल को सजाया व सवारा गया है, जिसमे की प्रमुख आकर्षण 16 फ़ीट के रेनडीयर जो की कंप्रेस्ड चारकोल तथा थ्री डी प्रिंटिंग टेक्नॉलजी से बनाया गए है। इस बार मॉल का साज सज्ज़ा का काम दिल्ली की मशहूर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी कार्मिक इवेंट इंडिया द्वारा करवाया गया है ।

फेस्टिवल के दौरान कई लाइव ब›ण्ड परफॉरमेंस और संगीत का भी लुफ्त उठाया जा सकेगा। इस तीन दिवसीय फेस्टिवल के दौरान मॉल में आने वाले लोगो को शॉपिंग के साथ साथ मनोरंजन का भी विशेष प्रबंध किया गया है। इस फेस्टिवल के बारे में जानकारी देते हुए पैसेफिक मॉल की मार्केटिंग डायरेक्टर मीनू गोयल ने बताया कि आनेवाले साल के स्वागत में इस बार पैसेफिक मॉल देहरादून द्वारा विश्वा स्तरीय साज-सज्जा करवाई गयी है |

सिल्वर और नीले रंगो कि सज्जा

पूर्व से आ रही क्रिसमस के सफ़ेद और लाल रंग को छोड़ कर इस बार सिल्वर और नीले रंगो कि सज्जा की है ताकि आने वाले लोगो को बिलकुल ही नया तरह का अनुभव हो सके, इसके लिए मैं टीम कार्मिक इवेंट इंडिया को तहे दिल से बधाई देती हूँ और प्रशंसा करती हूँ कि उन्होंने समय पर इस काम को बहुत खूबसूरती से किया।

पैसिफ़क मॉल देहरादून का सबसे ज्यादा पंसंद किया जाना वाला मॉल है और यहाँ सबसे ज्यादा लोग आते है क्योकि इनको यहाँ विश्वस्तरीय शॉपिंग और ब्रांड्स का मिलना आसानी से हो पता है। यहाँ पर विश्वस्तरीय ब्रांड जैसे लेवि, बेगिट, सिलिओ तथा जॉन प्लेयर के एक्सक्लूसिव शो रूम है । देश कि सबसे बड़ी सिनेमा चेन पीवीआर के भी मल्टीप्लेक्स है जिसमे कि नयी फिल्मो के प्रीमियर के दौरान बहुत से बॉलीवुड सितारे भी आ चुके है।

हमारे सारी न्यूजे देखने के लिए नीचे यूट्यूब बटन पर क्लिक करें

जरा यह भी पढ़े