Home Food ऐसे बनाइए स्वादिष्ट पनीर मंचूरियन

ऐसे बनाइए स्वादिष्ट पनीर मंचूरियन

Paneer Manchurian
ऐसे बनाइए स्वादिष्ट Paneer Manchurian

दोस्तों पनीर एक ऐसी चीज है जिसे कई व्यंजनों में प्रयोग किया जाता है| आज हम आपको ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसमें पनीर का प्रयोग होगा यह है पनीर मंचूरियन ( Paneer Manchurian )। यह डिश इंडियन और चाइनीस का मिक्सचर है।

Paneer Manchurian बनाने की सामग्री

50 ग्राम पनीर

मैदा -100 ग्राम

कॉर्न फ्लोर

आधा चम्मच अदरक -लहसुन का पेस्ट

2 चम्मच बारीक कटी हुई शिमला मिर्च

बारीक कटा हुआ छोटा प्याज

बारीक कटी हुई 1 हरी मिर्च

2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा प्याज

2 टेबल स्पून तेल

आधा टेबल स्पून चिली सॉस

एक बड़ा चम्मच सोया सॉस

दो चम्मच टमाटर केचप

नमक स्वादानुसार

Paneer Manchurian बनाने की विधि

  • पनीर को चौकोर टुकडे़ करें। किसी बर्तन में कॉर्नफ्लोर, मैदा, अदरक -लहसुन पेस्ट और थोड़ा सा पानी डालकर उसका घोल बना लें।




  • उसमें पनीर डालकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • गैस की धीमी आंच में पनीर को तेल में फ्राई करें जब तक वह सुनहरा ना हो जाए।
  • टिश्यू पेपर पर यह किचन पेपर पर उन्हें रखें ताकि उनका तेल सोख लिया जाए।
  • एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें अदरक -लहसुन का पेस्ट डालकर उसे फ्राई करें।
  • इस में कटी हुई मिर्च, प्याज शिमला मिर्च डालकर भूने।
  • इसमें टमाटर केचप, हरी प्याज, पनीर सोया -चिली सॉस और नमक डालकर एक 2 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं। लीजिए आपकी पनीर मंचूरियन तैयार हो गए अब इसे सर्व करें।
जरा इसे भी पढ़ें :