सत्ता में आने पर कांग्रेस हर घर से एक व्यक्ति को देगी रोजगार:सीएम

पिथौरागढ़। उत्तराखंड विधनसभा चुनावों के लिए जनसभा करने पिथौरागढ़ पहुँचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य में फिर से सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकार हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार देगी। उन्होंने पीएम मोदी पर फिर से तंज कसते हुए कहा कि वह दिल्ली वाले बाबा की तरह चमत्कार तो वह सोच भी नहीं पाते हैं। सीएम ने कहा कि मै दिल्ली वाले बाबा की तरह चमत्कारी नहीं हूं, जो चुनाव जीतने के लिए लोगों को उनके बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये डालने के नाम पर छलता है।उन्होंने कहा कि हम तिरंगे वाले दुरंगे वालों की तरह लोगों को गुमराह करना नहीं जानते। सभा के दौरान सीएम ने कांग्रेस कार्यकाल की उपलब्ध्यिों ने रूबरू कराया। उन्होंने जनता से कांग्रेस के हाथ मजबूत करने का आह्वान भी किया।

कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर के रोड शो के बाद सभा को संबोध्ति करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कांग्रेस के शासन में हुए विकास कार्यों से भाजपा के लोग बोंखला गए हैं, स्थिति यह है कि एक छोटे से प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलापफ प्रधनमंत्री तक को मोर्चा संभालना पड़ रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी राज्य में होने वाली चुनावी सभा में अपने विकास का एजेंडा बताने के बजाए सीएम पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में हुआ विकास लोगों के सामने है। उन्होंने लोगों का आ“वान किया कि वह कांग्रेस के समर्थन में एकजुट हों। कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर ने लोगों से कांग्रेस के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में हुए विकास कार्यों का पफायदा चुनाव में उन्हें जरूर मिलेगा। विकास के खोखले दावे करने वाले भाजपा भारतीय जनता पार्टीके लोगों को जनता ही सबक सिखाएगी।