Home bollywood आखिर क्यों फरहान अख्तर नहीं करना चाहते हैं “ DON 3“ का...

आखिर क्यों फरहान अख्तर नहीं करना चाहते हैं “ DON 3“ का निर्देशन

DON 3 की पटकथा लिखने का कार्य हो रहा है

सुपरहिट फिल्म “DON“ और “DON-2“ के बाद एक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर अब “DON-3“ का निर्देशन नहीं करना चाहते हैं, जबकि पिछली दोनों फिल्मों ने अच्छी कमाई की है। Farhan Akhtar के बिजनेस पार्टनर रितेश सिधवानी ने इस बात को कहा की “डाॅन3“ के लिए उन्हें कहानी मिल गई है और इसकी पटकथा लिखने का काम भी चल रहा है।

DON 3 के लिए अच्छे निर्देशक की खोज जारी

अब कंपनी के सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि फरहान इस बार निर्देशन की जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते हैं, बल्कि इस बार वह अपनी इस टीम का सिर्फ हिस्सा ही बनना चाहते हैं। सूत्रों के हवाले यह बात कही जा रही है कि “डाॅन 3“ के निर्देशन के लिए फरहान अख्तर की टीम कई नामी निर्देशकों से संबंध बना रही है और बात कर रही है। अभी भी अच्छे निर्देशक की खोज जारी है।

जरा इसे भी पढ़ें : शाहरूख ने सलमान के बारे में कहा कुछ ऐसा कि आप भी हो जायेंगे shocked
farhan-akhtar

“ डाॅन3 “ के लिए Shahrukh Khan की तारीखों को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह फिल्म अगले वर्ष 2019 के आखिर में शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि किंग खान यानी शाहरूख खान भी इन दिनों व्यस्त चल रहे हैं क्योंकि वह इस वक्त आनंद राय के बैनर तले बनने वाली फिल्म “जीरो“ में लगे हुये हैं, जो इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। इससे फ्री हो जाने के बाद ही वह “डाॅन 3“ के लिए बात करेंगे।

जरा इसे भी पढ़ें : मौत की झूठी अफवाहें का शिकार होने वाले बॉलीवुड स्टार्स
जरा इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों एयरपोर्ट पर शाहरूख ने अपने छोटे बेटे को गोद में लेकर लगाई दौड़