Home bollywood पदमावती को लेकर बीजेपी के इस मुख्यमंत्री की मुश्किले बढ़ी

पदमावती को लेकर बीजेपी के इस मुख्यमंत्री की मुश्किले बढ़ी

padmavati

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है। जिस तरह से पिछले दिनो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने फिल्म पदमावती को मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं होने की घोषणा की उस पर एक सामाजिक कार्यकर्ता हरिमोहन भसनेरिया को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की ओर से उचित जवाब नहीं मिलने पर भसनेरिया ने उन्हे नोटिस भेज कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
जरा इसे भी पढ़ें : जूली-2 का इंटिमेट सीन हुआ लीक

सामाजिक कार्यकर्ता भसनेरिया ने बताया कि उन्होंने अधिवक्ता पुरुषोत्तम राय के जरिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को नोटिस भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म को अभी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने न तो देखा है और न ही उसपर अपनी राय जाहिर की है।

जरा इसे भी पढ़ें : क्या आपने इस हॉट अभिनेत्री को पहचाना?

फिल्म के प्रदर्शन और रोक का अधिकार सेंसर बोर्ड को है, लेकिन इससे पहले ही आपने मध्यप्रदेश में फिल्म के प्रदर्शन को प्रतिबंधित करने की घोषणा कर दी। “फिल्म ‘पद्मावती’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने का फैसला भारतीय संविधान के खिलाफ है। यह सीधे-सीधे अभिव्यक्ति की आजादी का हनन करने की कोशिश है।”
Shivraj-singh-chauhan
नोटिस में मुख्यमंत्री से पूछा गया है कि ‘आपने इस फिल्म को कब और कैसे देखा, किस कारण से आपने यह घोषणा की है या अटकलों के आधार पर आप इस निर्णय पर पहुंचे हैं, अगर अटकलों के आधार पर यह फैसला लिया गया है तो यह पद की गरिमा के खिलाफ है और कानूनन अपराध है।’ नोटिस में चेतावनी दी गई है, ‘अगर इस नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो पक्षकार कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा। उसके हर्जाने और खर्च का निर्वाहन नोटिस ग्राहिता (नोटिस लेने वाले को) को वहन करना होगा।’
जरा इसे भी पढ़ें : पदमावती ने बाहूबली-2 का एक रिकार्ड तोड़ दिया