Home technology सैमसंग को टक्कर देगी यह ड्यूल फोल्डेबल फोन

सैमसंग को टक्कर देगी यह ड्यूल फोल्डेबल फोन

Dual Scree

वैसे तो स्मार्टफोन तैयार करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी दक्षिण कोरियाई कंपनी, सैमसंग ने भी ड्यूल स्क्रीन के फोल्डेबल फोन बनाने का फैसला कर लिया है। सैमसंग तो अभी तक अपने ड्यूल स्क्रीन फोल्डेबल फोन की तैयारियों में व्यस्त है, और शायद 2019 में अपने मोबाइल को पेश करेंगी।
जरा इसे भी पढ़ें : एंड्रॉइड फोन में पैटर्न लॉक का कभी इस्तेमाल न करें

हालांकि, चीनी कंपनी ‘जेडटीई’ इस मामले में सैमसंग समेत अन्य कंपनियों को मात देने के लिए तैयार है। जेडटीई की तरफ से तैयार ड्यूल स्क्रीन फोल्डेबल फोन की तस्वीरें सामने आ गई है और अब खबर है कि चीनी कम्पनी अगले महिने इस फोन को पेश करने जा रहा है। एंड्रॉइड प्राधिकरण ने जेडटीई के डुअल स्क्रीन फोल्डेबल की तस्वीरें प्रकाशित करते हुये बताया कि चीनी कम्पनी 17 अक्टूबर को इस मोबाइल को पेश करने जा रही है।
जरा इसे भी पढ़ें : इस तरह से पहचाने आपका आईफोन असली है या नकली

जेडटीई के इस मोबाईल को अमेरिकी मोबाईल फोन बेचने वाली मशहूर कम्पनी एटी एंड टी अमेरिका भर में बेचने के लिए पेश करेगी। जेडटीई ने इस मोबाइल को एक्सोन मल्टीमीडिया का नाम दिया है, इस फोन की विशेषता यह है कि इसमें दो स्क्रीन तो होंगे ही लेकिन उन्हें अलग-अलग पैनल से नियंत्रित किया जा सकेगा।
जरा इसे भी पढ़ें : नोकिया का सबसे सस्ता एंड्रॉइड फोन की तस्वीर लीक

मोबाइल के दोनो स्क्रीन 6.8 इंच होंगे, उनका रेजूल्यूशन 2160 हाई 1920 होगा। 4 जीबी आरएमबी और 32 जीबी स्टोरेज के साथ यह मोबाइल बैटरी 3120 एमएएच होगी। जेडटीई के ड्यूल स्क्रीन फोल्डेबल फोन की कीमत लगभग 650 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 40,000 रुपये से ज्यादा होगी।