Home bollywood देखिए बादशहों का दिल को छू लेने वाला तीसरा गाना

देखिए बादशहों का दिल को छू लेने वाला तीसरा गाना

Baadhshaho

यह बाॅलीवुड की नई फिल्मों में पुराने गीतों को रीमिक्स करने को कोई नई बात नहीं है, और यह सिलसिला अजय देवगन और इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘बादशाहो’ में बरकरार रहेगा। पाॅलिटिकल थ्रीलर ड्रामा बादशाहो को 1 सितंबर को रिलीज हो जाएगा, लेकिन अब फिल्म का तीसरा गाना जारी किया गया है। इमरान हाशमी और इशा गुप्ता पर फिल्माये गये गाने के बोल है ‘सोचा है कि तुम्हे रस्ते भुलायें’ ध्यान रहे कि यह गाना 1975 की बॉलीवुड फिल्म ‘दीवार’ से लिया गया है।
जरा इसे भी पढ़ें : जब अजय देवगन स्टंट करते हुए मरते-मरते बचे

बादशाहों में 40 साल पुराने गाने को रिमिक्स करके पेश किया गया है। गौरतलब है कि हालिया सालों में रिलीज किये गये रिमिक्स गानों के मुकाबले इसे कुछ बेहतर बनाया गया है। गाने को रिलीज किए जाने के कुछ घंटे बाद ही उसे 17 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, गाने की मौसकी धीमी रखी गई है, जिससे गाने की पुरानी खूबसुरती के साथ नयापन भी आया है। इससे पहले बादशाहो फिल्म का आईटम साँग ‘पिया मोरे’ और ‘रश्के कमर’ भी जारी किया जा चुका है।

आईटम साँग में सनी लियोन के साथ इमरान हाशमी को दिखाया गया था। फिल्म में राहत फतेह अली खान की आवाज में शामिल उस्ताद नुसरत फतेह अली खान के गाने ‘रश्के कमर’ भी आधुनिक शैली में फिल्म का हिस्सा बनाया गया है, इस गाने में अजय देवगन और इल्याना डिसूजा को दिखाया गया है। गौरतलब है कि बादशाहो की कहानी भारत में 1975 में लगाई गई इमरजेंसी और राजनीतिक मुद्दों पर आधारित है।
जरा इसे भी पढ़ें : रश्के कमर के बाद बादशाहो का पिया मोरे गाना रिलीज
जरा इसे भी पढ़ें : इमरान हाशमी और सनी लियोन की तस्वीरें वायरल