Home bollywood बॉलीवुड जाना मेरा सपना कभी नहीं था

बॉलीवुड जाना मेरा सपना कभी नहीं था

Sajal-ali

यदि आप बॉलीवुड की हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म मोम देख ली है, तो इस बात से बेशक सहमत हांेगे कि पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली ने अपनी डेब्यू बॉलीवुड फिल्म में शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म मोम को भारत सहित पाकिस्तान में भी बेहद पसंद किया जा रहा है। पाकिस्तान के न्यूज चैनल को दिए गए साक्षात्कार में सजल अली ने बताया कि मेरे लिए यह भूमिका किसी चुनौती से कम नहीं था, मेरा मानना ​​है कि जो भूमिका हम निभाते हैं, इससे इतना जुड़ जाते हैं कि बाद में ऐसे ही बनने लगते हैं।

सजल अली ने फिल्म में अपने पहले सीन के बारे में बताया कि मेरे लिए सबसे कठिन हिस्सा श्रीदेवी के साथ काम करना था, जैसे मेरा पहला सीन खाने के टेबलके पास बैठकर श्रीदेवी से बदतमीजी करने का था, मुझे इस सीन से काफी डर लग रहा था, यह भी नहीं कि कोई प्यार भरा सीन हो। सजल ने बताया कि फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग जॉर्जिया में भी हुई है, जहां बहुत ज्यादा ठंड थी जिसकी वजह से शूटिंग करना बहुत ही कठिन था।
sajal-and-sridevi
इस फिल्म में सजल अली ने एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई है, जिसका रैप हो जाता है और बाद में उसकी सौतेली माँ उसका बदला लेती दिखाई देगी। सजल का कहना था कि ईमानदारी की बात की जाए तो बॉलीवुड जाना मेरा सपना कभी नहीं था, मैं पाकिस्तान में काम करके खुश रही, लेकिन मोम की कहानी ने मुझे बेहद प्रभावित किया, मैं हमेशा से यह भी जानती थी कि यदि बॉलीवुड में काम करूंगी तो मेरी कुछ सीमाएं होंगी। इस फिल्म का विषय काफी गंभीर और नाजुक था जिसे समझदारी से लिया गया।
जरा इसे भी पढ़ें : सोनम कपूर पिया के घर जाने के लिए तैयार

उन्होंने फिल्म में उसकी सौतेली माँ की भूमिका निभाने वाली श्रीदेवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छी इंसान हैं और अब तक मुझे फोन करती और बताती हैं कि मैं उन्हें याद आ रही हूँ। गौरतलब है कि श्रीदेवी ने भी सजल अली और अदनान सिद्दीकी को एक भावनात्मक वीडियो संदेश रिकॉर्ड करवाया था जिसे पाकिस्तान में फिल्म मोम के प्रदर्शन के दौरान पेश किया गया। इस संबंध में सजल अली ने बताया कि मैं इस संदेश के बारे में कुछ नहीं जानती थी, तो जाहिर है मैं उसे देखकर काफी भावुक हो गई, मैं वैसे भी काफी भावुक थी क्योंकि हाल ही में मेरी माँ का निधन हुआ है। गौरतलब है कि पिछले साल से पाकिस्तान और भारत के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण हैं, जिसका सबसे ज्यादा असर दोनों देशों की मनोरंजन उद्योग पर पड़ा, तो क्या यह बॉलीवुड में सजल अली पहली और आखिरी फिल्म साबित होगी?
जरा इसे भी पढ़ें : कैटरीना और दीपिका के संबंधों में तनाव बरकरार

उस पर सजल अली ने अच्छी उम्मीद जताई और कहा कि मेरी बोनी कपूर के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध है, अगर कभी फिर से काम किया भी तो उन्हीं के साथ करूंगी, इन लोगों ने मुझे बहुत अच्छा ऑफर दिया है। एक अच्छा कास्ट, मजबूत भूमिका के लिए हमेशा आभारी रहूंगी। इस समय सजल अली हम टीवी के नाटक ‘ओ रनगरीजा’ की शूटिंग कर रही हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : कपूर खानदान में सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा कौन?