Home Uttarakhand Dehradun अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी : महाराज

अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी : महाराज

Amit Shah visit to Devbhoomi is highly inspiring

देहरादून। Amit Shah visit to Devbhoomi is highly inspiring प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि उत्तराखंड दौरा अत्यंत प्रेरणादायी रहा। उनके इस दौरे ने जहां प्रदेश में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है, वहीं राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य के 26वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस का आयोजन केवल एक सरकारी उत्सव नहीं है, यह हमारे संघर्ष, हमारे बलिदान और हमारे स्वाभिमान का दिन है। 9 नवंबर 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें यह राज्य दिया था। जिसे संवारने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में लगातार चल रहा है। यह राज्य हमें खटीमा, मसूरी, रामपुर तिराहा जैसे बलिदानों से मिला है।

महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड आज विकास के नए आयाम छू रहा है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण, बद्रीनाथ मास्टर प्लान, और अब शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देना, यह सब हमारी सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर ले जा रहा है। हमारा प्रयास है कि पर्यटन केवल चारधाम तक सीमित न रहे, बल्कि हमारे वाइब्रेंट विलेज, हमारे होम-स्टे, हमारी लोक संस्कृति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और देहरादून में परेड ग्राउंड जैसे स्थलों का सौंदर्यीकरण, ये सब प्रधानमंत्री और अमित शाह के सहयोग से संभव हो पा रहा है।

महाराज ने किया निर्माणाधीन जमरानी बांध का निरीक्षण
धर्मस्व मंत्री महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज