दिल्ली धरने के लिए उत्तराखण्ड कांग्रेस ने भरी हुंकार

Uttarakhand Congress sounds the bugle for the Delhi protest

देहरादून। Uttarakhand Congress sounds the bugle for the Delhi protest अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग और अल्पसंख्यक विभाग की ओर से 27 जुलाई को नई दिल्ली में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सुलेमान अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ रही घटनाओं, बेरोजगारी, नीट सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों के विरोध में नई दिल्ली में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से भी हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली जाएंगे। नेताओं ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में अनुसूचित जाति की आबादी करीब 18 प्रतिशत और अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी लगभग 16.90 प्रतिशत है। दोनों समुदाय मिलकर राज्य की करीब 35 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं और अधिकारों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाया गया। नेताओं ने कहा कि दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय, समान अधिकार और कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से 27 जुलाई को उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नई दिल्ली पहुंचकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव धर्मपाल घाघट, महानगर महासचिव सईद अहमद और जाकिर अंसारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : बीकेटीसी अध्यक्ष पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर डीजीपी से मिले कांग्रेसी
संघ के वरिष्ठ नेता का सगा भतीजा है आरोपी प्रमोद : कांग्रेस