Home bollywood अपने से 10 साल छोटे अभिनेता के साथ रोमांस करेंगी ऐश्वर्या

अपने से 10 साल छोटे अभिनेता के साथ रोमांस करेंगी ऐश्वर्या

aishwarya rai

आने वाली बाॅलीवूड फिल्म फन्ने खां के लीड रोल के लिए अभिनेत्री के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन को सलेक्ट कर लिया गया है। जिसके बाद उनके अपोजिट अभिनेता की तलाश की जा रही थी। पहले खबर आई थी कि अभिनेता आर. माध्वान ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस करते दिखेंगे, लेकिन स्पोटबाॅयई डाॅट काॅम के मुताबिक अब इस रोल के लिए राजकुमार राव को चुन लिया गया है।
जरा इसे भी पढ़ें : सलमान खान के सिर्फ एक सीन के लिए 10 हजार गोलीयों का इस्तिमाल

वहीं अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि फन्ने खां के निर्माता प्रेरणा अरोरा से बातचीत चल रही है। और इस फिल्म के लिए उनसे जल्द ही एग्रीमेंट हो जायेगा। अगर इस फिल्म में काम करने के लिए राजकुमार राव से करार हो जाता है तो वह ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे।
rajkummar rao
आपको बताते चले की अभिनेता राजकुमार राव, ऐश्वर्या राय 10 साल छोटे हैं। वहीं राजकुमार का कहना है कि ऐश्वर्या से उनकी मुलाकात मेलबर्न इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी, और वह ऐश्वर्या राय के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित है। बताते चले कि फिल्म फन्ने खां बेल्जियम की फिल्म एवरीबडी फेमस का हिन्दी वर्जन हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : देखिए फिल्म भूमि में राहत फतेह अली खान का बेहद खूबसूरत गाना
जरा इसे भी पढ़ें : बोल्ड अभिनेत्री तापसी पन्नु का धड़कने लगा दिल