Home health गर्मी में प्याज का इस तरह सेवन करने के हैं अनेक फायदे

गर्मी में प्याज का इस तरह सेवन करने के हैं अनेक फायदे

पथरी और पेशाब से है परेशान तो अपनाये इस तरह से प्याज जिससे मिलेगा लाभ प्याज का प्रयोग हमारे घरों की किचनो में कितना होता है, इस बात से शायद ही आप जानते हों। लेकिन सब्जी की ग्रेवी बनाने से लेकर सलाद तैयार करने तक हर तरह से प्याज का प्रयोग हमारे भोजन में किया जाता है। प्याज हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद है एंव इसके कई और ऐसे फायदे हैं जिनकी जानकारी आपको शायद ही पता हो। प्याज के कुछ खास लाभ के बारे में। गर्मियों में खुद को लू से बचाने के लिए प्याज एक बढ़िया ऑप्शन है। कच्ची प्याज सलाद खाने से लू नहीं लगती है। अगर आपको लू लग गई है तो प्याज के दो चम्मच जूस को पीने से लाभ हुंचता हैं।

वहीं सीने पर प्याज के जूस मालिश करने से भी लू से राहत मिलती है। पथरी का दर्द असहाय होता हैं आप पथरी के इलाज के लिए आप प्याज का प्रयोग कर सकते हैं। प्याज के जूस को चीनी  में डालकर शर्बत बनाकर पीने से पथरी का उपचार संभव है। प्याज का जूस सुबह खाली पेट पीने से पथरी अपने-आप कटकर पेशाब के रास्ते से बाहर निकल जाती है। गर्मियों में कई लोगों को पेशाब बंद होने की परेशानियां हो जाती है जो आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। अगर पेशाब होना बंद हो जाए तो दो चम्मच प्याज का जूस एंव गेहूं का आटा लेकर हलुवा बनायें। फिर इसके बाद हुलवे के लेप को गर्म करके पेट पर लगायें। वहीं प्याज जूस को गरम पानी में उबालकर पीने से भी पेशाब सम्बन्धित परेशानियां दूर हो जाती हैं। गठिया के इलाज के लिए भी प्याज एक कारगर उपाय है। गठिया में सरसों का तेल एंव प्याज का रस मिलाकर मालिश करने से गठिया दूर होता है।