Home Uncategorized बदरीनाथ में भीख मांग रहे 30 भिखारियों को पुलिस ने भेजा जेल

बदरीनाथ में भीख मांग रहे 30 भिखारियों को पुलिस ने भेजा जेल

Beggars in Badrinath
Beggars in Badrinath को पुलिस ने भेजा जेल

चमोली। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद चमोली जिला पुलिस ने बदरीनाथ में भिखारियों (Beggars in Badrinath ) के खिलाफ अभियान चलाया। यहां साकेत तिराहे से लेकर पुल तक मंदिर मार्ग पर बैठे भिखारियों को बदरीनाथ थाने की पुलिस ने पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ये भिखारी श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी कर रहे थे।

बताया कि ये तीर्थ यात्रियों से जबरदस्ती भीख मांग रहे थे और न देने पर उनके साथ गाली गलौच करते। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से इन भिखारियों का सत्यापन भी करा रही है। थानाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि बदरीनाथ यात्रा शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में भिखारी भी आ पहुंचे हैं। शिकायत मिल रही थी कि ये यात्रियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। भीख देने के लिए यात्रियों को मजबूर कर रहे थे।




भीख नहीं मिलने पर यात्रियों के साथ गाली गलौच और धमकी दे रहे थे। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। पुलिस ने ऐसे 30 भिखारियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें भिक्षावृत्ति निवारण अधिनियम के अंतर्गत पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्ध लोगों का सत्यापन कराया जा रहा है।

जरा इसे भी पढ़ें :