Home sports आईओसी एथलीट आयोग की सदस्य बनीं साइना नेहवाल

आईओसी एथलीट आयोग की सदस्य बनीं साइना नेहवाल

नई दिल्ली बीएचबीसी न्यूज एजेंसी। भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के एथलीट आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने साइना को पत्र लिखकर इस आशय की जानकारी दी। बाक ने पत्र में लिखा,‘‘ रियो ओलंपिक के दौरान आईओसी एथलीट आयोग के चुनाव में आपकी उम्मीदवारी को देखते हुए अध्यक्ष से मशविरे के बाद आपको एथलीट आयोग का सदस्य नियुक्त करने में हमें अपार हर्ष हो रहा है।’’
आयोग की अध्यक्ष एंजेला रूजियेरो है और इसमें नौ उपाध्यक्ष तथा 10 अन्य सदस्य है । आयोग की अगली बैठक 6 नवंबर को होनी है।