युवक- युवती ने एक दुसरे पर किया चाकू से वार, अस्पताल में भर्ती

Young man and woman stab each other with a knife

देहरादून। Young man and woman stab each other with a knife राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्लेमेनटाउन क्षेत्र  में लिव इन में रह रहे युवती-युवक ने आपसी झगड़ा होने के बाद एक दूसरे को चाकू मार दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटाउन पुलिस को सूचना मिली कि ओगल भटृा क्षेत्र में एक युवक तथा युवती के मध्य हुए विवाद में दोनो के द्वारा एक दूसरे को चाकू से वार कर घायल कर दिया है। उक्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, जहाँ पहले से ही एक एम्बुलेंस खडी थी।

मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनो घायल युवक/युवती क्लेमेंटाउन स्थित एक निजि शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र है तथा उनका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था पर पिछले कुछ समय से युवती के किसी अन्य युवक के सम्पर्क में आने के कारण आज उन दोनो के मध्य इस बात को लेकर विवाद तथा आपसी कहासुनी हो गयी, जिसके चलते दोनो के द्वारा चाकू से एक दूसरे पर वार करने से दोनो घायल हो गये, जिन्हेे पुलिस द्वारा उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां वर्तमान में दोनो उपचाराधीन हैं।

हत्या: बेटे ने अपनी मां पर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट
बीएसएफ जवान के पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या
चाकू से गोदकर युवक की हत्या