Home crime बीएसएफ जवान के पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या

बीएसएफ जवान के पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या

BSF Jawan father stabbed to death

हरिद्वार। BSF Jawan father stabbed to death बीएसएफ के जवान के पिता की हत्या चाकुओं से गोद कर  दी गयी। हत्यारे वारदात के बाद फरार होने में कामयाब रहे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गयी। मामला रूड़की कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव का है।

जानकारी के अनुसार बीती रात बीएसएफ के जवान सुमित कुमार के पिता कुंवर पाल की ओमी नाम के एक व्यक्ति ने अपने साथियों सहित चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कुंवरपाल के शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी।

बताया जा रहा है कि बीती शाम से बीएसएफ के जवान सुमित कुमार के पिता कुंवर पाल गायब थे। जिनकी तलाश की गयी तो देर रात उनका शव मंदिर के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद पुत्र सुमित कुमार भी घर पहुंच गए। जिन्होंने ओमी और उनके साथियों पर पिता की चाकू मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

कुंवर पाल की हत्या के बाद सभी आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुंवरपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पर आज उनके परिजन भी पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा
खुलासाः लूट के लिए की थी कैब ड्राइवर की हत्या, दो गिरफ्तार
जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे, एक व्यक्ति की मौत