Home Uttarakhand Dehradun निवेशकों के लिए राज्य में कई सेक्टरों में निवेश की हैं अपार...

निवेशकों के लिए राज्य में कई सेक्टरों में निवेश की हैं अपार संभावनाएं : रेखा आर्या

There are immense possibilities of investment in many sectors
मंत्री रेखा आर्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।

रुद्रपुर। There are immense possibilities of investment in many sectors रुद्रपुर में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के अन्तर्गत क्षेत्रीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगपतियों ने अपने अनुभवों को साझा किया।

कहा कि राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए जो नीति बनाई है वह शानदार है कहा कि उत्तराखंड में निवेश की अपार संभावनाएं है। वहीं अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का हार्दिक स्वागत एवम् अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि लन्दन, दुबई, अबू धाबी, चेन्नई, बेंगलोर, अहमदाबाद, मुंबई के बाद अपने गृहक्षेत्र रुद्रपुर में आप सभी के मध्य राज्य में निवेश की अपार संभावनाओं को लेकर सम्मेलन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमें विदेशी जमीन पर निवेशकों का सहयोग और सर्मथन मिला, उसी तरह आप सभी का भी सहयोग और समर्थन हमें मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे सभी उद्यमि राज्य के ब्राण्ड एम्बेस्डर हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में निवेश बढ़ेगा तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, अवसर बढ़ेंगे तो उत्तराखंड से बेरोजगारी भी कम होगी।

उन्होंने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारिकरण और संतुष्टि के मूल सिद्धांत को अपनाकर राज्य में ईज ऑफ डूंड्रग बिजनेस के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। राज्य में लाइसेंस आदि के अनुमोदनों के लिए ’’सिंगल विंडो सिस्टम’’ की व्यवस्था में सुधार किया गया है तथा व्यवसाय की स्थापना और संचालन के लिये आवश्यक सभी स्वीकृतियों के लिए व्यवस्था प्रारम्भ की गई है।

उन्होंने कहा कि जो प्रस्ताव राज्य के लिए व्यावहारिक दृष्टि से ठीक होंगे तथा राज्यानुकूल होंगे, ऐंसे प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार, आर्थिकी में वृद्धि एवं राज्यानुकूल उद्योगों स्थापित हों तथा उद्योग ठीक प्रकार से चलें। उन्होंने कहा कि सरकार के भरोसे पर उद्यमि अपना उद्योग लगाने में अपनी सम्पूर्ण जमा पूंजी एक बार में लगा देते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य तंत्र की जिम्मेदारी है कि जिसे भी उद्योग लगाने के लिए कह रहे हैं, उनकी ऑनरशिप लेनी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में उद्यमियों के साथ किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही वहीं इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने वैश्विक स्तर पर राज्य की पहचान, औद्योगिक निवेश, विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं सुधारों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज राज्य में निवेशक निवेश करने आ रहे हैं जो कि हर्ष का विषय है। कहा कि मुख्यमंत्री जी ने रोड शो के जरिये उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के प्रति निवेशकों को आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि आज राज्य पर्यटन,ऑटोमोबाइल सेक्टर, योगा, आयुर्वेद, फार्मा सेक्टर,स्वास्थ्य,शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है।

राज्य में निवेशकों के लिए कई सेक्टरों में निवेश की बहुत संभावनाएं हैं।आज उत्तराखंड में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।सरकार ने उद्योगपतियों के लिए राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है।हमारी कोशिश है कि हम इस इन्वेस्टर्स समिट जो कि अगले माह आयोजित होने जा रहा है के जरिये राज्य में उद्योग विकसित करें ताकि इसका लाभ यहां के निवासियों को मिलने के साथ ही राज्य की आर्थिकी भी मजबूत हो।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, राम सिंह कैड़ा, डॉ.मोहन सिंह बिष्ट, मेयर रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल बेला तौलिया, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, गुंजन सुखीजा, एससी आयोग के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं मण्डी परिसद डॉ.अनिल कपूर डब्बू, सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, मण्डलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी यूएसनगर उदयराज सिंह, नैनीताल से वन्दना सिंह, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, अशोक कुमार जोशी आदि उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े


निवेशकों के रुझान से कांग्रेस को सियासी जमीन खिसकने का डर : चौहान
निजी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बनाई जा रही पालिसीः प्रेमचंद अग्रवाल
प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी : महाराज