कार्यकर्ताओं को पार्टी में दिया जाएगा उचित सम्मान : प्रीतम

Workers will be given due respect in party

Workers will be given due respect in party

रोजगार उपलब्ध कराने में प्रदेश सरकार विफल

रुद्रप्रयाग। Workers will be given due respect in party उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हर कार्यकर्ता को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाने का काम करने का आह्वान भी किया।

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्तमान कोरोना महामारी के चलते गांव लौटे प्रवासियों के लिए आज तक रोजगार की कोई नीति नहीं बन सकी है।

जिससे प्रवासियों को फिर पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री की सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए थे, नैतिकता के आधार उन्हें त्याग पत्र दे देना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में फतह के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होना होगा, जिसके लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएंगी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने रुद्रा काम्पलैक्स से हनुमान चौक तक रैली निकालकर प्रदर्शन भी किया।

वहीं भ्रमण कार्यक्रम के तहत रुद्रप्रयाग पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर, गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूरी, ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ईश्वर बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी|

पूर्व प्रदेश महासचिव वीरेंद्र बुटोला, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बगवाड़ी, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिंक्वाण, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, सुरेंद्र प्रसाद सकलानी, वीरेंद्र असवाल, गोल्डी राणा, शशि सेमवाल, तनुज पुरोहित, मासूम खान, दीपा देवी, देवेश्वरी नेगी, बंटी जगवाण समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े

अवैध खनन व ओवरलोडिंग में 9 डम्पर सीज
परिसंपत्तियों के मामले में जानकारी सार्वजनिक हो : सिसोदिया
मुख्यमंत्री ने विभागीय सचिवों को दिये योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश