Home General Knowledge क्या आपको पता है कि इस साँप का रंग पूरा सफेद क्यों...

क्या आपको पता है कि इस साँप का रंग पूरा सफेद क्यों है और इस तरह दुनिया में कितने सांप हैं?

Snake

लंदन। दुनिया में कई रंगों सांप पाए जाते हैं लेकिन शायद आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगा कि किसी सांप का रंग पूरी तरह से सफेद भी हो सकता है। दरअसल यह कल्पना सांपों पर शोध करने वाले विशेषज्ञों ने भी नहीं किया था और यही वजह थी कि जब ब्रिटेन के उत्तरी वन्यजीव पार्क प्रबंधक साइमन फग्र्यूसन ने एक ऐसा सांप देखा जो पूरी तरह से सफेद था तो उनकी आंखें भी आश्चर्य से फटी की फटी रह गईं।
जरा इसे भी पढ़ें : जानिए ताले के नीचे यह छोटा सा छेद क्यों होता है?

मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार साइमन ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया में कहीं भी पूरी तरह से सफेद सांप मिलने की यह पहली घटना है। इससे पहले हालांकि कुछ लोगों ने सफेद सांप देखने का दावा किया था लेकिन कभी भी इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी। साइमन ने कहा कि आनुवंशिक परिवर्तन के कारण ऐसा संभव है कि कोई सांप पूर्ण सफेद रंग के साथ जन्म ले लेकिन आमतौर उसका जीवित बचना संभव नहीं होता।
जरा इसे भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं की कुछ लोगो के कान के ऊपर यह छोटा सा छेद क्यों होता है?

यह हैरत कर देना वाली बात है कि यह सफेद सांप किसी तरह जीवित रहने में सफल रहा हो। यह सांप जहरीला नहीं है लेकिन जब उसे तंग किया तो यह गंभीर प्रकार की बदबू छोड़ता है। पिछले 12 साल से सांपों पर शोध करने वाले साइमन का कहना था कि उनके विचार में इस सांप की उम्र लगभग दो वर्ष है। इस दुर्लभ नस्ल के सांप को नॉर्दर्न बीर्टरी वन्यजीव पार्क में रखा गया है और जल्द ही यह अनुसंधान और प्रयोगों के लिए विशेषज्ञों के हवाले कर दिया जाएगा।
जरा इसे भी पढ़ें : जुड़वां बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं और बच्चों से संबंधित नया खुलासा